फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 3 डी सिटी फॉर वाराणसी सिटी विद मोबाइल एंड वेब बेस्ड डैशबोर्ड विषय पर हुआ व्याख्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के जीआईएस लैब में बृहस्पतिवार को 3डी सिटी फॉर वाराणसी सिटी विद मोबाइल एंड वेब बेस्ड डैशबोर्ड विषयक व्याख्यान हुआ। मुख्य वक्ता एवं परियोजना के संकल्पक डॉ. संतोष त्रिपाठी ने वाराणसी के लिए अत्याधुनिक 3-डी अर्बन स्पैटियल डेटा ट्विन की संकल्पना और उसके व्यावहारिक क्रियान्वयन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि 3-डी सिटी डेटा ट्विन एक ऐसी डिजिटल प्रणाली है। इसमें शहर की भौतिक संरचनाओं जैसे भवन, सड़कें, जलनिकासी तंत्र, सार्वजनिक सुविधाएं एवं अन्य अवसंरचनाओं का त्रिआयामी डिजिटल प्रतिरूप तैयार किया जाता है। यह तकनीक न केवल शहर की वर्तमान स्थिति को डिजिटल रूप में प्रदर्शित करती है, बल्कि भविष्य की योजनाओं, आपदा प्रबंधन, ट्रैफिक नियंत्रण, स्मार्ट सिटी विकास तथा शहरी सेवाओं के प्रभावी संचालन में भी अत्यंत सहायक सिद्ध होती है। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. वंदना सिंह ने कहा कि इस प्रकार के तकनीकी विषय विद्यार्थियों को आधुनिक शोध एवं नवाचार की दिशा में प्रेरित करते हैं। विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता डॉ. अखिलेश चंद्र यादव ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें