यह लेक्चर हॉल कॉम्प्लेक्स स्नातक-स्नातकोत्तर और शोध छात्रों की बढ़ती जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें तीन मंजिल तक मॉडर्न क्लासेज और सहयोगात्मक लर्निंग स्पेस होगा।
आईआईटी बीएचयू में 1850 छात्रों की क्षमता वाले नए लेक्चर हॉल का उद्घाटन किया गया। इस हॉल को बनवाने के लिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में 1974 बैच के बीटेक छात्र रहे देव गोस्वामी ने संस्थान को 1.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 13.75 करोड़ रुपये दान किए थे। इस मौके पर सोमवार को पूर्व छात्र देव गोस्वामी अपनी पत्नी वर्धना गोस्वामी के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
निदेशक प्रो. अमित पात्रा के साथ मिलकर इस नवीनतम देव एवं वर्धना गोस्वामी लेक्चर हॉल कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया। यह लेक्चर हॉल कॉम्प्लेक्स स्नातक-स्नातकोत्तर और शोध छात्रों की बढ़ती जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें तीन मंजिल तक मॉडर्न क्लासेज और सहयोगात्मक लर्निंग स्पेस होगा।
इसमें 1,850 छात्र और छात्रा एक साथ बैठ सकते हैं। इस हॉल में स्मार्ट बोर्ड, हाई-स्पीड वाई-फाई, ग्रुप स्टडी सेंटर, ध्वनि अनुकूलन (अकौस्टिक ऑप्टिमाइजेशन), एर्गोनोमिक सीटिंग यानी कि आरामदायक पोज वाली स्टडी चेयर आदि सुविधाएं शामिल हैं।