फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को लेकर बिछनी शुरू हुई बिसात, अपना दल (एस) ने गठित की फ्रंटल इकाई

Mon, 27 Jul 2020 04:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष डॉ नरेंद्र पटेल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

वाराणसी में पंचायत चुनाव फिलहाल भले ही कोरोना के चलते टल गए हों लेकिन गांवों में चुनावी बिसात बिछनी शुरू हो चुकी है। तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी ताकत पंचायत चुनावों के लिए झोंकनी शुरू कर दी है।

विज्ञापन

इसी के तहत गांवों में अपना दल की मजबूती को लेकर पदाधिकारियों का गठन कर रहा है। शीर्ष नेतृत्व से मिली अनुमति के तहत अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पटेल ने फ्रंटल इकाई का गठन किया है।


जिसमें युवा नेता जितेंद्र पटेल को युवा मंच का जिलाध्यक्ष, महिला मंच की जिलाध्यक्ष अनीता पटेल, गोवर्धन को विधि मंच का जिलाध्यक्ष, बनारसी सरोज को  पंचायत मंच का जिलाध्यक्ष, किसान मंच का जिलाध्यक्ष शिरोमणि को, व्यापार मंच का जिलाध्यक्ष छोटेलाल पटेल बने, छात्र मंच का जिलाध्यक्ष जय सिंह को बनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अनुसूचित जाति मंच का जिलाध्यक्ष राधेश्याम भारती और आईटी मंच का जिलाध्यक्ष विनोद पटेल को बनाया गया। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती और आगामी पंचायत चुनाव में दमदारी के साथ दमखम दिखाने का संकल्प लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें