फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने पहनी हथकड़ी: कचहरी में किया विरोध, बोले- फर्जी FIR को वापस लो; पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

Sat, 20 Sep 2025 04:49 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में अधिवक्ताओं और पुलिस के बीच का विवाद बढ़ता जा रहा है। शनिवार को कचहरी परिसर में प्रदर्शन किया। कहा कि पुलिस ने हमारे खिलाफ फर्जी एफआईआर दर्ज किया है।
विज्ञापन
कचहरी में हथकड़ी पहन प्रदर्शन करते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: पुलिस और अधिवक्ताओं का विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। लगातार वाराणसी कचहरी में अधिवक्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, ऐसे में शनिवार को अधिवक्ताओं ने अनोखे तरीके से हाथों में हथकड़ी पहन कर अपना विरोध व्यक्त किया। सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ताओं ने काली पट्टी बांधकर पुलिस द्वारा किए गए फर्जी फिर और न्यायिक कार्य में बाधा करने पर कड़ा विरोध प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन


वाराणसी के कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं ने जमकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। अपनी बात सबके सामने रखा अधिवक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि जल्द से जल्द पुलिस के ऊपर किए गए फर्जी एफआईआर को वापस ले नहीं तो अधिवक्ता उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

वहीं, अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता एकता जिंदाबाद सांकेतिक रूप से अपना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वाले में अधिवक्ता विकास सिंह ने बताया कि जिस प्रकार से पुलिस द्वारा हम लोगों पर फर्जी फिर किया गया है और गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है तो हम सब डरने वाले नहीं है।
विज्ञापन


आज हम सब ने सांकेतिक रूप से हाथों में हथकड़ी पहन कर काली पट्टी बांधकर विरोध-प्रदर्शन किया है। पुलिस को हमने यह कहा है कि हम जेल जाने के लिए तैयार हैं। प्रदर्शन करने वाले अधिवक्ता सुनील मिश्रा, शैलेंद्र सिंह पटेल, पंकज उपाध्याय, अमनदीप सिंह, दीपक उपाध्याय, अभिषेक चौबे 'मोनू', अमित यादव, जुनैद जाफरी सहित कई अधिवक्ता रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें