फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वकीलों को पुल से लटकाकर पीटा: कचहरी से लौटते वक्त डंडे और हॉकी स्टिक से पीटा, नगदी और सोने की चेन लूटी; FIR

Sat, 15 Aug 2026 01:37 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: कचहरी से लौट रहे दो अधिवक्ताओं को चार बदमाशों ने रोककर पीटने और पुल से नीचे लटकाने का आरोप है। पीड़ितों के अनुसार हमलावरों ने 4700 रुपये और सोने की चेन लूट ली। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी और वाहन नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
कैंट थाना क्षेत्र का मामला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: कैंट थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम कचहरी से लौट रहे दो अधिवक्ताओं को रास्ते में रोककर जानलेवा हमला करने और लूटपाट करने का मामला सामने आया है। पीड़ितों का आरोप है कि चार अज्ञात बदमाशों ने उन्हें घेरकर बेल्ट, डंडे और हॉकी स्टिक से बेरहमी से पीटा। इसके बाद जान से मारने की नीयत से पुल से नीचे लटका दिया और नकदी व सोने की चेन लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन


पीड़ित अधिवक्ता नौशाद अली और उनके जूनियर अधिवक्ता रमाशंकर के अनुसार, दोनों शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे कचहरी से काम निपटाकर घर लौट रहे थे। रास्ते में पुल के पास पहुंचते ही चार अज्ञात युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर दोनों पर हमला बोल दिया।

अधिवक्ताओं का आरोप है कि हमलावरों ने बेल्ट, डंडे और हॉकी स्टिक से उनकी पिटाई की। लात-घूंसों से मारने के साथ ही गर्दन दबाकर जान से मारने का प्रयास किया गया। इसके बाद दोनों को पुल से नीचे लटका दिया गया। किसी तरह दोनों ने अपनी जान बचाई। आरोपियों ने अधिवक्ताओं से 4700 रुपये नकद और सोने की चेन भी छीन ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ितों के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस में शिकायत की तो दोबारा इसी तरह जान से मार देंगे। घटना के बाद दोनों अधिवक्ताओं ने पुलिस को सूचना दी।

मामले की जानकारी मिलने पर कैंट पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही आरोपियों की पहचान के प्रयास में जुटी है। पुलिस वाहन नंबर और हमलावरों के हुलिए के आधार पर भी सुराग जुटा रही है।

कैंट इंस्पेक्टर राज किशोर पांडेय ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अज्ञात आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें