तेज रफ्तार का कहर देर रात देखने को मिला जब बाइक और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना में बाइक चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के घर में मातम का माहौल है।
बलुआघाट पहाड़ियां मार्ग पर बृहस्पतिवार की रात करीब 1बजे बलुआघाट जाल्हूपुर की तरफ से वाराणसी की ओर आ रहे बाइक सवार गौरा कलां बाजार के समीप सामने से आ रहे एक स्कूटी से टकराते हुए सड़क पर गिर पड़े। जिसमें बाइक चालक शिवम कुमार पाण्डेय 25वर्ष निवासी भोपतपुर बड़ागांव वाराणसी की घटना स्थल पर मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को शिवपुर मर्चरी भेजा। दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आशापुर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा ने बताया कि बाइक में दो शराब की शीशी भी बरामद हुई है । इससे लगता है ये नशे में बाइक चला रहे थे। जिससे दुर्घटना हुई है।