फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी विश्वनाथ मंदिर के घाट पर फिर शुरू हुआ लेजर शो

विज्ञापन
**काशी विश्वनाथ मंदिर के घाट पर पुनः प्रारंभ हुआ लेज़र शो, मिल चुका है देश के सर्वश्रेष्ठ लेजर
विज्ञापन
वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के घाट पर लेजर शो शुक्रवार को फिर शुरू हो गया। देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। गंगा की लहरों के साथ लेजर शो की लाइटें सभी को आकर्षित कर रही थीं। इस शो को देश के सर्वश्रेष्ठ लेज़र शो का अवॉर्ड मिल चुका है।
विज्ञापन


श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने मंदिर के गंगा घाट पर सायंकालीन गंगा आरती शुरू करने के बाद अब बंद पड़ा लेजर शो भी शुरू कर दिया है, जो अल्पकाल में ही काशी के सबसे बड़े आकर्षण का केंद्र बन गया है। न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि लेजर शो के शुरू हो जाने से मंदिर, गंगा घाट और भी वाइब्रेंट स्वरूप में श्रद्धालुओं के आकर्षण का सबसे लुभावना केंद्र बन जाएगा। लेजर शो प्रतिदिन गंगा आरती के बाद होगा। इसकी करीब 10 मिनट की प्रस्तुति होगी।
इस लेजर शो प्रस्तुति में ललिता घाट तथा काशी के गौरवपूर्ण इतिहास का मनोहारी चित्रण किया गया है। गत वर्ष अनपेक्षित रूप से गंगा के जलस्तर में अचानक हुई वृद्धि के परिणामस्वरूप लेज़र मशीन के सभी पोल जलमग्न हो गए थे, तब से ही यह शो नहीं हो पा रहा था। जलमग्न होने के कारण मशीनों में सिल्ट भर गई थी और वे निष्क्रिय हो गई थीं। इस प्रकार बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में महीनों जलमग्न रही इन मशीनों को पुनः संचालन लायक बनाया जाना अभियांत्रिकी का एक अत्यंत चुनौतीपूर्ण कार्य था। परंतु श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने मुंबई से विशेषज्ञ तकनीशियन दल को बुलाकर, विशेषज्ञ संस्थानों से भी संस्थागत सहयोग प्राप्त करते हुए यह दुष्कर उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें