वाराणसी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची के वृहद पुनरीक्षण के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। जिला निर्वाचन (पंचायत एवं नगरीय निकाय) के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, एडीएम प्रशासन बिपिन कुमार ने बताया कि संशोधित पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है। इस दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश के दिन भी चुनाव से जुड़े कार्यालय खुले रहेंगे।
मतदाता सूचियों के कंप्यूटरीकरण के बाद मतदान केंद्रों/स्थलों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता सूची की डाउनलोडिंग के लिए पूर्व में 17 मार्च से 13 अप्रैल तक तिथि घोषित की गई थी, जिसे संशोधित कर अब 17 मार्च से 21 अप्रैल कर दिया गया है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 15 अप्रैल घोषित किया गया था, जिसे संशोधित कर अब 22 अप्रैल कर दिया गया है। ब्यूरो