फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैपटॉप से लैस होंगे लेखपाल

Sat, 13 Dec 2014 02:16 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिले के सभी लेखपाल लैपटॉप से लैस किए जाएंगे। पहले उन्हें दो-दो कंप्यूटर और इसके बाद लैपटॉप दिए जाएंगे। दफ्तरों को पेपर लेस बनाने की दिशा में यह कदम उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

 राजस्व संबंधी मामलों और प्रमाणपत्र आदि से जुड़े आवेदनों पर लेखपाल अपनी डिजिटल सिग्नेचर के रिपोर्ट देंगे। इसी आधार पर आवेदनों का आनलाइन निस्तारण किया जाएगा।
ये जानकारी यूपी डेस्को के एजूकेशन एंड ट्रेनिंग के इंचार्ज नायाब अंजुम ने शुक्रवार को कमिश्नरी सभागार में आयोजित कार्यशाला में दी।
यूपी डेस्को, यूपी आईटी और इलेक्ट्रानिक्स विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यशाला में ई-गवर्नेंस के तहत ट्रेनिंग देने वाली संस्था स्पर्श के सचिव प्रदीप चंद्रा ने बताया कि जनता को घर बैठे सरकारी सेवाएं मुहैया कराने की योजना है।
विज्ञापन


इसके तहत पहले चरण में आठ विभागों की 26 सेवाएं आनलाइन दी जा रही हैं। दूसरे चरण में 90 अन्य सेवाएं इससे जोड़ी जानी हैं। कार्यशाला का उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों को टेक्नो फ्रेंडली बनाना है।
 एडीएम सिटी विंध्यवासिनी ने कार्यशाला का उद्घाटन किया। एडीएम प्रशासन सीताराम गुप्त, एडीएम वित्त एवं राजस्व महेंद्र कुमार राय, अभय चौधरी, प्रसन्न पांडेय, ई-डिस्ट्रिक्ट के मैनेजर प्रसून अग्रवाल, शशि पांडेय, शैलेंद्र सिंह ने संबोधित कियो। इस मौके पर सभी एडीएम, एसडीएम, एसीएम, तहसीलदार, लेखपाल, कानूनगो, लोकवाणी केंद्र और जन सहज सेवा केंद्र संचालक मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें