फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों-गलियों में भरा पानी, लगा जाम

Tue, 05 Jul 2016 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
मानसून की पहली झमाझम बारिश में ही नगर निगम की तैयारियों की पोल खुल गई। शहर के कई मुहल्लों में घरों तक पानी भर गया। सड़कों पर जलभराव के चलते यातायात बाधित रहा। बारिश बंद होने के बाद कई क्षेत्रों में जाम की स्थिति हो गई। यह तब है, जब नगर निगम 35 लाख रुपये शहर के नालों की सफाई पर खर्च कर चुका है।
विज्ञापन



सोमवार को दिन भर रुक-रुककर बारिश होती रही। जलनिकासी की सही व्यवस्था न होने और नालों के जाम होने से सड़कों पर पानी भर गया। सिगरा के निराला नगर में घरों में पानी घुस गया। जलभराव से राहगीर परेशान हुए। कमलगढ़हा इलाका जलमग्न हो गया। पार्षद गुलशन अली अंसारी का कहना है कि जीटी रोड पर जल निगम की ओर से सीवेज पाइप लाइन बिछाने के दौरान ड्रेनेज पाइप टूट गई थी। उसे ठीक नहीं किया गया। इससे पानी नहीं निकल पा रहा है।


इसी तरह रवींद्रपुरी, अस्सी, लंका, साकेतनगर में जलजमाव रहा। अंधरापुल और तेलियाबाग में सड़क पर पानी भरने से यातायात बाधित रहा और जाम लग गया। लोग घंटों जाम में फंसे रहे। महमूरगंज, सिगरा इलाके  में भी यही स्थित रही। साकेतनगर में तेज बारिश से एक पेड़ गिर पड़ा। मेयर रामगोपाल मोहले ने गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई, जल निगम और नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जलभराव वाले इलाकों से पानी निकासी की व्यवस्था करें।
विज्ञापन



उधर रामनगर इंडस्ट्रियल इस्टेट में भी जलभराव के चलते कई इकाइयों में पानी भर गया। रामनगर इंडस्ट्रियल इस्टेट के अध्यक्ष आरके चौधरी ने बताया कि इलाके में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। कई कारखानों में पानी लगने से कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें