आगरा से बलिया जिले को जोड़ने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का योगी राज में पंख लग गया है। समाजवादी सरकार में बनी इस इस योजना के लिए जमीन अधिग्रहण का काम शुरू हो गया है।
मऊ जिले से जिले से 6484 किसानों की 265.7892 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की गई है। इसमें से 2071 किसानों की 152.98878 हेक्टेयर भूमि का बैनामा करा लिया गया।
बताते चले बदली परियोजना पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के लिए जिले के 40 गांवों के 6484 किसानों की 265.7892 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की गई। घोषणा के साथ ही जिले के अधिकारियों ने जमीन को अधिग्रहित करने के साथ उसका बैनामा कराने के लिए मुहिम चलाई।
इसका परिणाम रहा कि काफी कम समय में जिला प्रशासन ने 2017 किसानों की 152.98878 हेक्टेयर भूमि का बैनामा करा लिया। बताते चले योजना को सफल बनाने और किसानों को मुआवजा बांटने के लिए शासन से इस मद में 416 करोड़ 75 लाख रुपये की धनराशि मिली थी।
अलग-अलग स्थानों के लिए तय सर्किल रेट के हिसाब से अब तक किसानों को 312 करोड़ 58 लाख रुपया मुआवजा के रुप में बांटा जा चुका है। अपर जिलाधिकारी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि अभी शासन से उन्हें बदले नाम की कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।
ऐसे में अभी भी जमीन का बैनामा और मुआवजे की रकम पुराने नाम से ही आवंटित की जा रही है। आदेश आते ही नए नाम पर काम शुरू कर दिया जाएगा।