फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नौ हजार वर्ग मीटर की दर से मिल रही जमीन, मुआवजा 950 रुपये; उद्यमियों ने उठाया मुद्दा

Thu, 03 Jul 2025 05:58 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

सड़क चौड़ीकरण को लेकर मिलने वाले मुआवजे को लेकर उद्यमियों ने मंडलायुक्त से बातचीत की। कहा कि यहां बिना नोटिस बाउंड्री टोड़ी जा रही है। 
विज्ञापन
सड़क चौड़ीकरण के लिए मकानों पर चला बुलडोजर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पड़ाव से रामनगर तक सड़क चौड़ीकरण के कार्यों के बीच तोड़ी जा रही बाउंड्री का मुआवजा कम मिलने की समस्या को उद्यमियों ने मंडलायुक्त के सामने उठाया। उद्यमियों ने बताया कि राजस्व दर जमीन खरीदने पर 9000 रुपये प्रति वर्ग मीटर है। जबकि सरकार की ओर से जमीन लेने पर केवल 950 रुपये मुआवजा दिया जा रहा है। यह उचित नहीं है।

विज्ञापन


लघु उद्योग भारती काशी प्रांत के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में उद्यमियों, व्यापारियों ने समस्या बताई। राजेश ने कहा कि उद्यमियों की बाउंड्री बिना नोटिस तोड़ी जा रही है। लोगों के मकान, दुकान, जमीन को भी बिना मुआवजा तोड़ा जा रहा है। 

चंदौली के भू राजस्व विभाग के अभिलेख में रोड सेग्मेंट की दर सरकारी मूल्य 9000 रुपये प्रति वर्ग मीटर है। इसके विपरीत समिति की ओर से मुआवजा राशि 950 रुपये प्रति वर्ग मीटर दर रखी गई है। राजेश ने बताया कि 9000 प्रति वर्ग मीटर के रेट से मुआवजे की मांग की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि आयुक्त ने बातचीत में बताया कि बड़ी संख्या में लोगों ने 950 रुपये वाले रेट से मुआवजा लेने की सहमति जताई है, जिसका 4 गुना मुआवजा दिया जाएगा। इस पर राजेश ने बताया कि जमीन के मूल मालिक (भूमिधर ) ने जिनकी जमीन के कागजात हैं उनमें से किसी ने भी सहमति पत्र पर हस्ताक्षर नहीं किया है। 

केवल आबादी की जमीन पर घर बनाकर रहने वाले कुछ लोगों से लेखपाल और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने बिना मुआवजा राशि बताए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करवा लिए हैं। उद्यमियों की मांग पर आयुक्त ने प्रकरण की जांच करवा कर शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया। इस दौरान विनय प्रताप सिंह, नवीन सिंह, सुशील,अजय गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें