फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: 9 सितंबर से 12 फेरों में चलेगी लालकुआं एक्सप्रेस, इन स्टेशनों पर नहीं रुकेगी बुंदलेखंड एक्सप्रेस

Wed, 04 Sep 2024 11:07 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। आने वाले दिनों में त्योहारों को लेकर होने वाली भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने नौ सितंबर से 12 फेरों में लालकुआं एक्सप्रेस को चलाने का निर्णय लिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यात्रियों की भीड़ को देखते हुए लालकुआं-वाराणसी सिटी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन 12 फेरों में होगा। लालकुआं से 09 सितंबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को और वाराणसी सिटी से 10 सितंबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को ट्रेन चलेगी। 

विज्ञापन


जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 05055 लालकुआं-वाराणसी सिटी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 09 सितंबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को लालकुआं से अपराह्न 3 बजे खुलेगी और दूसरे दिन वाराणसी सिटी सुबह 10 बजे पहुंचेगी। 

05056 वाराणसी सिटी-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 10 सितंबर से 26 नवंबर प्रत्येक मंगलवार को वाराणसी सिटी से दोपहर 2.15 बजे खुलेगी। दूसरे दिन सुबह लालकुआं 6.30 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे।  
विज्ञापन


इन रेलवे स्टेशनों पर नहीं रुकेगी बुंदलेखंड एक्सप्रेस
जंघई रेलखंड पर ब्लाक के चलते 11108 बनारस-ग्वालियर एक्सप्रेस बदले मार्ग बनारस-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज के रास्ते जाएगी। इस ट्रेन का ठहराव चौखंडी, सेवापुरी, कपसेठी, परसीपुर, भदोही, मोढ़, सुरियांवा, जंघई, उग्रसेनपुर, फूलपुर, फाफामऊ, प्रयाग स्टेशनों पर नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें