फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: कुर्की के दो महीने बाद भी अदालत में हाजिर नहीं हुआ ललन सिंह, अब की गई ये कार्रवाई

Sun, 23 Apr 2023 07:46 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

लक्सा थाने में तैनात रहे दरोगा अजय कुमार यादव को आठ नवंबर 2022 की शाम रोहनिया क्षेत्र में जगतपुर नहर के समीप तीन बदमाशों ने गोली मार कर उनकी सरकारी पिस्टल लूट ली थी। 21 नवंबर 2022 को दरोगा अजय यादव को गोली मारने वाले बदमाशों के वाजिदपुर क्षेत्र से गुजरने की सूचना मिली तो पुलिस ने घेराबंदी की।
विज्ञापन
आरोपी लल्लन सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संपत्ति की कुर्की के दो माह बाद भी एक लाख का इनामी बदमाश ललन सिंह अदालत में हाजिर नहीं हुआ। अदालत के आदेश के उल्लंघन के आरोप में रोहनिया थानाध्यक्ष उपेंद्र सिंह की तहरीर के आधार पर बदमाश ललन सिंह के खिलाफ रोहनिया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Ballia News: नवजात की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

लक्सा थाने में तैनात रहे दरोगा अजय कुमार यादव को आठ नवंबर 2022 की शाम रोहनिया क्षेत्र में जगतपुर नहर के समीप तीन बदमाशों ने गोली मार कर उनकी सरकारी पिस्टल लूट ली थी। 21 नवंबर 2022 को दरोगा अजय यादव को गोली मारने वाले बदमाशों के वाजिदपुर क्षेत्र से गुजरने की सूचना मिली तो पुलिस ने घेराबंदी की। बदमाशों को देख कर पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया तो उन्होंने फायरिंग की।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बिहार के समस्तीपुर जिले के आनंद गोलवा निवासी सगे भाई रजनीश उर्फ बउआ सिंह और मनीष सिंह मारे गए। मुठभेड़ के दौरान पुलिस को चकमा देकर दोनों बदमाशों का भाई ललन सिंह भाग निकला। तीनों बदमाश पटना की बाढ़ जिला अदालत के शौचालय की दीवार तोड़कर फरार हुए थे और बनारस में आकर छुपे हुए थे। बीते फरवरी महीने में अदालत के आदेश से रोहनिया थाने की पुलिस ने ललन के घर जाकर उसकी संपत्ति की कुर्की की थी। इसके बाद भी ललन अदालत में हाजिर नहीं हुआ तो उसके खिलाफ रोहनिया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें