फोटो
बादलों की आवाजाही से कम रहा धूप का असर
दो दिन तक ऐसे ही रहेगा मौसम, लोग रहे परेशान
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। इस सप्ताह के शुरुआत में तीखी धूप, गर्मी से परेशान लोगों को शनिवार को राहत मिली। सुबह हवा में नमी के बाद धूप भी तीखी रही। दोपहर बाद जब पछुआ हवा चलने लगी तो इसका असर कम हो गया। इस बदलाव की वजह से तापमान में कमी देखने को मिली। शनिवार को अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस जोकि औसत से एक डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री सेल्सियस कम 22.4 पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने 24 घंटे में तीन मिलीमीटर बारिश भी दर्ज की है। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि दो दिन तक ऐसे ही मौसम रहने के आसार हैं। तेज हवा के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं।