फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरांगना की जन्मभूमि पर गूंजा खूब लड़ी मर्दानी...

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। काशी की बेटी और झांसी की रानी महारानी लक्ष्मीबाई का जन्मोत्सव शुक्रवार को मनाया गया। महारानी लक्ष्मीबाई की जन्मस्थली बुंदेले हर बोलों के मुंह, हमने सुनी कहानी थी, खूब लड़ी मर्दानी वो तो झांसी वाली रानी थी... से गूंज उठी। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की नायिका के जन्मोत्सव पर महारानी लक्ष्मी बाई सेवा न्यास की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

भदैनी स्थित जन्मस्थली पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र सेविका समिति की वेशभूषा में महिलाओं और बच्चों व गणमान्य लोगों ने रानी की मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। सोशल मीडिया पर भी कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। विभिन्न संस्थाओं के कन्या विद्यालयों में न्यासी गण ने प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इस दौरान न्यास के महामंत्री राजेंद्र प्रताप पांडेय, डॉ. पद्मजा मेहता, डॉ. कल्पना, ममता बरनवाल, शशि दुबे, रीना सिंह, वैदेही सिंह, चारुशीला, सावित्री, अंजू सिंह, नेहा दुबे, दुर्गा पांडेय, लीना, उमेश द्विवेदी, डॉ. रजनीश उपाध्याय, आरती अग्रवाल, डॉ. रंजना श्रीवास्तव और दुर्गा पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें