जैसे ही उसकी कार अहिरानी पेट्रोल पंप के पास पहुंची, पहले से पीछे लगे बाइक सवार बदमाशों ने कार को ओवर टेक कर रोक लिया और तमंचे से डराकर लूट की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित के अनुसार लुटेरे हीरो सुपर स्प्लेंडर बाइक पर सवार थे।
घटना को अंजाम देने के बाद वे दोहरीघाट की तरफ भागे। बदमाशों की बाइक बिना नंबर की थी। पीड़ित के अनुसार बाइक पर सवार दोनों में एक छोटे कद का मोटा सा था दूसरा सांवला लंबा था।