फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़

Thu, 08 Jan 2015 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
जंसा क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की सुबह घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर उसकी पिटाई की गई। युवती के शोर मचाने पर बचाव में आए उसके भाई और मां को भी आरोपियों ने पीटा।
विज्ञापन


हल्ला-गुहार सुनकर जब आसपास के लोग जुटे तो आरोपी भाग निकले। युवती के पिता रिटायर्ड सैनिक हैं। पीड़ित परिवार ने छेड़छाड़ और मारपीट की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने छेड़खानी से इनकार करते हुए इसे मारपीट का मामला बताया है।
युवती के पड़ोस के घर में बर्थ डे पार्टी का आयोजन था। सुबह पार्टी में आए कुछ रिश्तेदार युवती को अकेला समझकर उसके घर में घुस आए और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे।
विज्ञापन


युवती ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो उन्होंने उसकी पिटाई कर दी। तब तक छत पर मौजूद उसकी मां और भाई हल्ला सुनकर नीचे आए। आरोपियों ने उनकी भी पिटाई की।

पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर घटना की जानकारी दी है। इस बारे में चौकी इंचार्ज लालबाबू मिश्रा का कहना था कि किसी विवाद में दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। जिसमें युवती को भी चोटें लगी हैं। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें