फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: स्वामीनारायण मंदिर में रजत हिंडोले में झूले लड्डू गोपाल

विज्ञापन
पुलिस लाइन में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर हुई आतिशबाजी। अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी। मच्छोदरी स्थित श्री स्वामीनारायण मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मनाया गया। बाल गोपाल को रजत हिंडोले में झुलाया गया। महंत स्वामी प्रेम स्वरूप दास के सानिध्य में पूजन-अनुष्ठान शुरू हुआ।
विज्ञापन

खीरे से लड्डू गोपाल के विग्रह को प्रकट किया गया। पंचामृत स्नान के बाद नए वस्त्राभूषण पहनाकर शृंगार किया गया। दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने माखन-मिश्री व पंजीरी का भोग लगाकर आरती उतारी। महिलाओं ने सोहर व बधाई गीत गाए। पूजन में पुजारी घनश्याम मेहता, भावेश भगत, दिनेश पाटीदार, परेश भगत, विक्की यादव, वासुदेव भगत आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें