उत्तर प्रदेश अधीनस्थ श्रम सेवा नियमावली-1992 में संशोधन पर भी चर्चा हुई। संघ ने मांग की कि भर्ती प्रक्रिया पूर्व प्रस्ताव के अनुसार 50 प्रतिशत पदोन्नति और 50 प्रतिशत सीधी भर्ती के आधार पर कराई जाए। इस संबंध में शासन और मुख्यालय स्तर पर आवश्यक कार्यवाही कराने के लिए संघ द्वारा लगातार प्रयास किए जाने के प्रस्ताव को भी सर्वसम्मति से पारित किया गया।
प्रदेश महामंत्री अंजनी कुमार राय और प्रदेश अध्यक्ष प्रभात कुमार मिश्र ने कहा कि कर्मचारी हितों से जुड़े सभी मुद्दों पर संघ एकजुट होकर संघर्ष करेगा। अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष प्रभात कुमार मिश्र ने की।
इस दौरान प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष कपिल सागर, उपाध्यक्ष सैयद फैसल हुसैन, महामंत्री अंजनी कुमार राय, संरक्षक रमाकांत कनौजिया समेत वाराणसी, कानपुर, अयोध्या, लखनऊ, मेरठ, अलीगढ़, बरेली और प्रयागराज क्षेत्रों के अध्यक्ष, मंत्री, प्रतिनिधि एवं कर्मचारी मौजूद रहे।