फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में फिर गिरी दीवार: निर्माण के दौरान कार्य कर रहे मजदूर हुए घायल, मचा हड़कंप

Mon, 23 Sep 2024 08:39 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

चेत सिंह किला के पीछे निर्माणाधीन मकान के पास दीवार गिरने से मजदूरों के घायल होने की सूचना है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भेलूपुर थाना क्षेत्र के शिवाला में रविवार को एक जर्जर बिल्डिंग को ध्वस्त करने के बाद उसकी नींव की खोदाई के दौरान उसके बगल की दीवार गिर गई। इसके मलबे की चपेट में आकर दो मजदूर घायल हो गए। दोनों का प्राथमिक उपचार कराया गया।

विज्ञापन


शिवाला निवासी आरिफ जमाल का मकान जर्जर हो चुका था। कुछ दिन पहले नगर निगम से उन्हें मकान गिराने का नोटिस मिला था। मकान गिराने के बाद नए निर्माण के लिए नींव की खोदाई का काम हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी दौरान उसके बगल की पुरानी बाउंड्री वॉल गिर गई। इसमें मजदूर तौसीफ शेख और राशिद को मामूली चोट लगी। संयोग अच्छा था कि दोनों उसी ओर काम नही कर रहे थे, जिधर दीवार का पूरा मलबा गिरा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें