फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पाइट से गिरे मजदूर की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पाइट से गिरे मजदूर की मौत, दो घायल
विज्ञापन

- फूलपुर थाना क्षेत्र में मकान के निर्माण कार्य के दौरान हुआ हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी

पिंडरा। फूलपुर थाना क्षेत्र के सगुनहां गांव में मकान के निर्माण के दौरान शुक्रवार को तीसरी मंजिल की पाइट से गिरे एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे में दो मजदूर घायल हुए हैं। पुलिस को सूचना दिए बगैर ही मजदूर के शव की अंत्येष्टि कर दी गई।
विज्ञापन



सगुनहां गांव में हाईवे के किनारे मुरारी पटेल का मकान बन रहा है। शाम लगभग 4:30 बजे तीसरी मंजिल की पाइट अचानक टूटने से तीन मजदूर नीचे गिर गए। हादसे में सगुनहा निवासी मजदूर राम प्रसाद (55) की मौके पर ही मौत हो गई। सगुनहां निवासी अमरनाथ और एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस को सूचना दिए बगैर ही राम प्रसाद की अंत्येष्टि कर दी गई। अमरनाथ सहित दोनों मजदूर अस्पताल में भर्ती हैं। राम प्रसाद की तीन बेटियां और एक बेटा है। वहीं, इस संबंध में इंस्पेक्टर फूलपुर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी पुलिस को नहीं मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें