फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नीट की तैयारी करने वाली छात्रा को शराब पिलाकर दुष्कर्म, बनाया वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया के लिए-
विज्ञापन

फोटो....
नीट की तैयारी करने वाली छात्रा को शराब पिलाकर दुष्कर्म, बनाया वीडियो

- इंस्टाग्राम पर छह माह पहले आरोपी से हुई थी दोस्ती, बुलाया था गेस्ट हाउस में, पुलिस ने किया गिरफ्तार

माई सिटी रिपोर्टर

वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र स्थित एक पेइंग गेस्ट हाउस में राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी करने वाली छात्रा को शराब पिलाकर उसके दोस्त ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने वारदात का वीडियो भी बना लिया। उसने पुलिस से शिकायत करने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। छात्रा की शिकायत पर लंका थाने की पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया।

मामले में शुक्रवार को पुलिस ने भगवानपुर में शिव मंदिर के समीप रहने वाले 19 वर्षीय आरोपी राज जान को गिरफ्तार किया है। आरोपी का मोबाइल पुलिस ने जब्त कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन



बलिया जिले की रहने वाली छात्रा भोगाबीर स्थित एक प्राइवेट हॉस्टल में रह कर नीट की तैयारी करती है। छात्रा के अनुसार लगभग छह माह पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी राज जान से दोस्ती हुई थी। राज जान ने उसे बुधवार की रात मिलने के लिए भोगाबीर क्षेत्र के एक पेइंग गेस्ट हाउस में बुलाया। गेस्ट हाउस में वह गई तो राज जान ने उसे शराब पिला दी। इसके बाद उसे कुछ समझ में नहीं आया। जब वह होश में आई तो उसे एहसास हुआ कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है।

छात्रा ने बताया कि उसने राज जान से वारदात को लेकर नाराजगी जताई। इस पर राज जान ने उसे बताया कि वह दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया है। कहा कि यदि दुष्कर्म के बारे में कहीं शिकायत की तो वीडियो को यू-ट्यूब सहित सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म पर वायरल कर देंगे। इस पर वह चुपचाप पेइंग गेस्ट हाउस के स्टाफ की मदद से अपने हॉस्टल चली गई। छात्रा की तबीयत खराब हुई तो हॉस्टल संचालक ने उसके पिता को बुलाया। पिता के आने पर छात्रा बृहस्पतिवार को लंका थाने जाकर मुकदमा दर्ज कराई।
विज्ञापन

-
अपने घर पर ही मिला आरोपी

लंका थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्र ने बताया कि छात्रा की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। खोजबीन के क्रम में आरोपी अपने घर पर ही मिल गया। वारदात में प्रयुक्त मोबाइल भी आरोपी के पास से बरामद हो गया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें