फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बाइक के धक्के से मजदूर की मौत, परिजनों ने लगाया चक्काजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
20 लाख रुपये का मुआवजा, दो बेटियों की शादी का खर्च भी मांगा, चार थानों की फोर्स तैनात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सेवापुरी। जंसा थाने के नरैचा गांव के सामने रामलीला मैदान के पास बुधवार रात बाइक की टक्कर से मजदूर की मौत हो गई। ग्रामीणों और परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर गंगापुर-अकेलवा मार्ग पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया। देर रात आसपास के थानों की फोर्स परिजनों को समझाने में जुटी रही। बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। संजोई गांव निवासी बाइक सवार दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। एक युवक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


नरैचा गांव निवासी अरविंद कुमार मिश्रा उर्फ चुन्नू (42) एक फैक्ट्री में काम कर अकेलवा की तरफ से अपने घर लौट रहे थे। नरैचा गांव के सामने रामलीला मैदान के पास गंगापुर की तरफ से तेज रफ्तार एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने अरविंद कुमार मिश्रा को धक्का मार दिया। घायल अरविंद को लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आक्रोशित परिजनों ने चुन्नू के शव को गंगापुर मार्ग पर रखकर चक्का जाम कर दिया। मुआवजे के रूप में 20 लाख रुपये, दो पुत्री की शादी के खर्च की मांग करने लगे। जंसा पुलिस ने परिजनाें को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। परिजन उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। एहतियातन राजातालाब, जंसा, मिर्जामुराद, लोहता पुलिस फोर्स मौके पर बुला ली गई है। पत्नी संगीता का रो-रो कर बुरा हाल है। तीन भाइयों में बड़े चुन्नू की दो बेटियां है। वहीं,
विज्ञापन

दीपावली का त्योहार हुआ फीका
परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन रहा। परिजनों ने कहा कि घर में त्योहार की तैयारी हो रही थी। अचानक मातम फैल गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें