फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी पहल: यूपी के अस्पतालों में लागू होगा काशी का लैब मित्रा मॉडल, घर बैठे मिलेगी ये खास सुविधा

Thu, 06 Jun 2024 07:38 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Lab Mitra Model : काशी के लैब मित्रा मॉडल को प्रदेश भर के अस्पतालों में लागू करने की योजना है। अब तक डेढ़ लाख काशीवासियों को इसका लाभ मिल चुका है। काशी में सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों व सरकारी अस्पतालों में यह व्यवस्था लागू है।  
विज्ञापन
प्रदेश के अस्पतालों में लागू होगा काशी का लैब मित्रा मॉडल - फोटो : अस्पताल प्रशासन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को मिलाकर 19 जगहों पर जांच कराने वाले मरीजों को घर बैठे मोबाइल पर रिपोर्ट मिल रही है। उन्हें अस्पताल का चक्कर नहीं लगाना पड़ रहा है। काशी में शुरू लैब मित्रा मॉडल को अब प्रदेश के अन्य अस्पतालों में लागू करने की तैयारी है। काशी में अब तक डेढ़ लाख लोगों को इसका लाभ मिल चुका है। सीएचसी पर रिपोर्ट जांच के चार घंटे और सरकारी अस्पताल में 12 घंटे के बाद फोन नंबर पर चली जाती है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने जिला प्रशासन के सहयोग से पिछले साल मार्च में ‘लैब मित्रा’ की पहल शुरू की थी। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि यह एक सशक्त ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है। इस पहल से न केवल सरकारी अस्पताल बल्कि सीएचसी पर जांच कराने वालों की संख्या बढ़ी है।

समन्वय के लिए जिला सलाहकार (तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ) डॉ. सौरभ सिंह और प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर आशुतोष सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जांच के दौरान मरीजों का मोबाइल नंबर लिया जाता है। जांच के बाद टेक्स्ट मैसेज पर एक लिंक प्रारूप में भेजा जाता है। इस लिंक पर क्लिक करने पर मरीज पूरी रिपोर्ट प्राप्त कर सकता है। लैब मित्रावीएनएस.कॉम पोर्टल से भी रिपोर्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें