फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता खत्म: अब जनसुनवाई होगी, नए राशन कार्ड भी बनेंगे, धारा 144 हुई समाप्त; विकास कार्यों में आएगी तेजी

Thu, 06 Jun 2024 06:11 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: वाराणसी में विशालाक्षी कॉरिडोर, जगन्नाथ कॉरिडोर, कालभैरव कॉरिडोर, मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र श्मशान घाट का निर्माण कार्य, रोपवे, गंजारी और सिगरा स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम, लालपुर स्टेडियम, गंगा घाटों का निर्माण कार्य, नगर निगम बाॅन्ड, नगर निगम सदन भवन का निर्माण कार्य, कैंट स्टेशन के सेकेंड इंट्री गेट, बनारस स्टेशन का पहला द्वार सहित 46 परियोजनाओं के काम को गति मिलेगी।
विज्ञापन
Code of Conduct - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव की आचार संहिता छह जून को खत्म हो गई। इसी के साथ अब विकास कार्यों को रफ्तार मिलेगी। बीते 82 दिनों से विकास कार्यों की न तो समीक्षा हो पा रही थी और न ही नए कार्य शुरू हो पाए। सभी शासकीय प्रतिबंध हटा लिए जाएंगे। इसी के साथ हेल्पलाइन और जनसुनवाई भी शुरू हो जाएगी। विकास एवं निर्माण कार्यों में तेजी आएगी।

विज्ञापन


चुनाव को लेकर लगाई गई धारा 144 भी खत्म हो जाएगी। सामाजिक कार्यक्रम, बैंड बाजा के लिए भी प्रशासन से अनुमति नहीं लेनी होगी। नए राशन कार्ड और नई पेंशन स्कीम भी शुरू होगी। अब लोकार्पण और शिलान्यास भी होंगे। चुनाव को लेकर आचार संहिता लगने के साथ नए स्तर से होने वाले विकास कार्यों पर पूरी तरह से रोक लग गई थी। यहां तक कि जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा तक नहीं हो पाई। 

अब तक न तो ग्राम पंचायतों में नया काम हो पा रहा था। न ब्लाॅक और न जिला पंचायत में नए कार्यों को स्वीकृति मिल पा रही थी। विभागों में विभागाध्यक्ष योजनाओं की समीक्षा शुरू करेंगे। लंबित कार्यों को तेजी से पूरा किया जाएगा। शासन और प्रशासन स्तर से होने वाली मानीटरिंग भी तेज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले अधिकारी
चुनाव की आचार संहिता समाप्त होने के साथ विकास कार्यों में तेजी आएगी। नियमित समीक्षा और जनसुनवाई भी चालू होगी। - हिमांशु नागपाल, सीडीओ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें