केंद्रीय विद्यालय बीएचयू के छात्र ऑनलाइन समर कैंप में कोरोना काल को देखते हुए एक मुहिम शुरू की है। छात्रों ने कोरोना से जुड़े संदेशों युक्त 30 मास्क की फोटो को ऑनलाइन मिलाते हुए डिजिटल पोस्टर तैयार किए हैं।
केंद्रीय विद्यालय बीएचयू के छात्र कोरोना वायरस से बचाव के प्रति जागरूकता के साथ फ्रंटलाइन वर्कर्स, कोरोना वॉरियर्स को धन्यवाद देते हुए मास्क है जरूरी मुहिम चला रहे हैं। छात्रों ने कोरोना से जुड़े संदेशों युक्त 30 मास्क की फोटो को ऑनलाइन मिलाते हुए डिजिटल पोस्टर तैयार किए हैं।
विज्ञापन
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिवाकर सिंह ने कहा कि बच्चे लंबे समय से घर में है, ऐसे में कोरोना का खौफ उनके मन पर नकारात्मक असर डाल रहा है। ऑनलाइन पोस्टर मेकिंग बच्चों को व्यस्त रखने में सहायक है। इस मुहिम में केंद्रीय विद्यालय के कला शिक्षक कौशलेश कुमार ने बच्चों की काफी मदद की है।
कौशलेश कुमार ने बताया कि ऑनलाइन समर कैंप में बच्चों को चित्रकला के नए आयामों को सिखाया जा रहा है। जिसमें क्ले मॉडलिंग, चित्रकला, पोस्टर मेकिंग, कोलाज मेकिंग, मेहंदी, फेस पेंटिंग, क्राफ्ट वर्क, डूडल वर्क, शॉर्ट फिल्म मेकिंग, रंगोली, कठपुतली डिजाइन एवं वेस्ट मटेरियल द्वारा वर्क तैयार किए जाएंगे।