फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ के लिए वाराणसी से चलेंगी दर्जन भर से ज्यादा विशेष ट्रेनें, देखें पूरी सूची

Mon, 14 Jan 2019 10:41 AM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
प्रयागराज कुंभ के प्रमुख स्नान पर तीर्थयात्रियों व श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। जन संपर्क अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल अशोक कुमार ने बताया कि मेला यात्रियों की अनुपलब्धता पर विशेष ट्रेन को किसी भी समय निरस्त किया जा सकता है।
विज्ञापन


साथ ही मेलाधिकारी के आदेश पर किसी भी समय मेला गाड़ी को यात्रियों की उपलब्धता पर चलाया जा सकता है। यात्रियों की उपलब्धता पर स्टेशन मास्टर की सूचना पर स्टेशन विशेष पर ट्रेन का ठहराव दिया जाएगा। यात्रियों की उपलब्धता न होने पर गाड़ी को रोका नहीं जाएगा। 

वाराणसी के मंडुवाडीह स्टेशन से कुंभ के लिए चलने वाली विशेष ट्रेनें

- मंडुवाडीह से कुंभ के लिए विशेष ट्रेन 13, 14, 15, 20, 21 जनवरी, एक, तीन से छह, आठ, 10, 11, 17, 18, 19, 20 फरवरी एवं दो से पांच मार्च को सुबह 9:20 बजे चलेगी। 
- झूंसी से 14, 15, 21, 22 जनवरी, दो से 11, 18, 19, 20 फरवरी और 03 तथा 04 मार्च को विशेष ट्रेन सुबह 09:30 बजे चलेगी और दोपहर एक बजे मंडुवाडीह पहुंचेगी। झूसी से दूसरी विशेष ट्रेन 13, 14, 15, 20, 21, 22 जनवरी, दो से छह, 10, 11, 18, 20 फरवरी और चार मार्च को रात 9:15 बजे चलकर मंडुवाडीह पहुंचेगी। दोनों ट्रेनें सभी स्टेशनों और हाल्ट स्टेशनों पर रुकेंगी। 
- इलाहाबाद सिटी-मंडुवाडीह विशेष गाड़ी 13, 14, 15, 16, 20, 21 जनवरी, एक, चार, पांच, नौ, 10, 11, 17, 19, 20 फरवरी और दो से पांच मार्च को चलेगी। 
- मंडुवाडीह-झूंसी विशेष गाड़ी 13, 14, 15, 20, 21, 22 जनवरी, दो, तीन,  चार, पांच, छह, नौ, 10, 11, 18, 20 फरवरी, दो तथा चार मार्च को मंडुवाडीह से दोपहर बाद 2:15 बजे प्रस्थान कर झूंसी छह बजे पहुंचेगी। दूसरी ट्रेन 13, 14, 15, 20, 21 जनवरी, एक से छह, आठ से 10, 17 से 19, फरवरी और तीन मार्च को मंडुवाडीह से रात 10:10 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन झूंसी रात में 2:20 बजे पहुंचेगी। 
 
विज्ञापन

वाराणसी से गुजरने वाली विशेष ट्रेनें

- गोरखपुर-झूंसी विशेष गाड़ी एक, दो, चार फरवरी को गोरखपुर से और झूंसी-गोरखपुर विशेष गाड़ी दो, चार, पांच फरवरी को चलेंगी। यह मंडुवाडीह, वाराणसी, वाराणसी सिटी, औड़िहार स्टेशनों और मऊ से गोरखपुर तक सभी ब्लाक स्टेशनों पर रुकेगी।
- गोरखपुर-झूंसी के बीच एक और विशेष गाड़ी दो, तीन, पांच फरवरी को गोरखपुर से चलेगी। यह गाड़ी औड़िहार, वाराणसी सिटी, वाराणसी और  मंडुवाडीह स्टेशनों पर रुकेगी।
- भटनी-झूंसी विशेष गाड़ी एक से तीन, पांच फरवरी को भटनी से चलेगी। दूसरी ट्रेन दो, तीन, पांच फरवरी और तीसरी विशेष ट्रेन एक, दो, चार व पांच फरवरी को चलेगी। झूंसी-भटनी विशेष गाड़ी दो, चार, पांच व छह फरवरी को झूंसी से सुबह 10:40 बजे चलकर भटनी रात 9:10 बजे पहुंचेगी। दूसरी ट्रेन एक, दो, चार, पांच फरवरी को झूंसी से दोपहर बाद 2:20 बजे भटनी के लिए चलेगी। तीसरी ट्रेन दो, चार व पांच फरवरी को झूंसी से रात 11:25 बजे चलकर दूसरे दिन भटनी सुबह 07:05 बजे पहुंचेगी। 
- मऊ-झूंसी विशेष गाड़ी एक से तीन व पांच फरवरी को मऊ से और झूंसी-मऊ विशेष गाड़ी एक, दो, चार, पांच फरवरी को झूंसी से चलेगी। 
- झूंसी-गोरखपुर विशेष गाड़ी दो, चार, पांच व छह फरवरी को झूंसी से रात 10:25 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन गोरखपुर सुबह 07:10 बजे पहुंचेगी। 
- छपरा-झूंसी विशेष ट्रेन एक, तीन, पांच, छह फरवरी को छपरा से दोपहर 12:00 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन झूंसी रात 12:15 बजे पहुंचेगी। 
- छपरा-झूंसी विशेष गाड़ी एक, दो तथा पांच फरवरी को छपरा से रात 10:10 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन झूंसी सुबह 08:25 बजे पहुंचेगी। 
- झूंसी-छपरा विशेष गाड़ी दो, पांच फरवरी को झूंसी से आधी रात के बाद 02:40 बजे चलकर छपरा दोपहर बाद 2:30 बजे पहुंचेगी। 
- झूंसी-छपरा विशेष गाड़ी दो, चार, छह, सात फरवरी को झूंसी से दोपहर 1:45 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन छपरा आधी रात के बाद दो बजे पहुंचेगी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें