फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस पेड़ से टकराई, सात घायल, शराब के नशे में धुत था चालक 

Thu, 07 Feb 2019 11:28 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
विज्ञापन
पेड़ से टकराई बस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में बुधवार की देर रात प्रयागराज कुंभ(Kumbha) के श्रद्धालुओं से भरी एक बस पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में सात यात्री घायल हो गए। सभी यात्री छत्तीसगढ़(Chhattisgarh) के रहने वाले हैं। घायलों का इलाज सोनभद्र के अस्पताल में चल रहा है। 
विज्ञापन


छत्तीसगढ़(Chhattisgarh) के बिलासपुर की बस 60 सवारियों को प्रयागराज से कुंभ(Kumbha) स्नान कराने के बाद वापस लेकर छत्तीसगढ़(Chhattisgarh) जा रही थी। सोनभद्र के केकराही क्षेत्र के करमा थाना अतंर्गत पगिया चट्टी से बस गुजरते वक्त बुधवार रात 11 बजे पेड़ से जा टकराई। इसमें छत्तीसगढ़(Chhattisgarh) के 7 यात्री घायल हो गए। लोगों ने इसकी सूचना करमा पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केकराही में भर्ती कराया। घायलों में रामबिहारी सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी नेहरू नगर बिलासपुर, राजमणि परिहार पत्नी योगेश मुंगेरी बिलासपुर, अनुस्रिया पत्नी सन्तोष सिंह बिलासपुर, सुरजा पत्नी सोनू निवासी मोरपेंडी कबीरधाम, उर्मिला पत्नी स्व. लखन कबीरधाम, नारायण पुत्र दिनेश्वर निवासी मोरपेंडी कबीरधाम, रामनाथ पुत्र झिलन शामिल है।
विज्ञापन


बस में मौजूद अन्य लोगों ने बताया कि बस का ड्राइवर रात में मड़िहान स्थित एक ढाबे पर खाना खाने के बाद अधिक मात्रा में शराब का सेवन कर लिया। इसके तुरंत बाद ही वह बस लेकर छत्तीसगढ़(Chhattisgarh) के लिए निकल गया। शराब का नशा होने के कारण बस अनियंत्रित हो कर पेड़ से टकरा गई। हालांकि किसी के गंभीर होने की कोई सूचना नहीं है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें