फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: सीएम योगी से पुलिस की शिकायत करेंगी काशी राजपरिवार की कृष्ण प्रिया, चोरी के आरोप में हुआ है मुकदमा

Thu, 29 Jun 2023 11:25 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

काशी राजपरिवार की कृष्ण प्रिया ने बताया कि वह पुलिस की कार्यप्रणाली की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर करेंगी।  कहा कि पुलिस द्वारा बिना किसी जांच के 72 साल की बुजुर्ग महिला पर षड्यंत्र रचने और चोरी करवाने का मुकदमा दर्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
कृष्ण प्रिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी राजपरिवार के सदस्य कुंवर अनंत नारायण सिंह के कर्मचारी की ओर से उनकी दो बहनों और दो भांजों के खिलाफ दर्ज कराए गए चोरी के मुकदमे की जांच रामनगर थाने की पुलिस ने शुरू कर दी है। पुलिस ने उनकी बहन कृष्ण प्रिया के कर्मचारी को पूछताछ के लिए रामनगर थाने बुलाया। इसके साथ ही रामनगर किले में जाकर कृष्ण प्रिया से भी घटना के संबंध में पूछताछ की।

विज्ञापन


कृष्ण प्रिया ने बताया कि वह पुलिस की कार्यप्रणाली की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर करेंगी। कृष्ण प्रिया ने कहा कि पुलिस द्वारा बिना किसी जांच के 72 साल की बुजुर्ग महिला पर षड्यंत्र रचने और चोरी करवाने का मुकदमा दर्ज कर दिया गया। साथ ही, उनके उस बेटे पर भी चोरी का आरोप है जो घटना वाले दिन वाराणसी में ही नहीं था।
ये भी पढ़ें: मुकदमा होने पर काशी राजपरिवार की कृष्ण प्रिया बोलीं- बगैर जांच हमें अपराधी बना दिया गया

विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्ण प्रिया ने कहा कि जांच के नाम पर पुलिस परेशान कर रही है। इस प्रकरण में पुलिस द्वारा घटना के दिन के वास्तविक तथ्यों की जांच नहीं की जा रही है। केवल पूछताछ के नाम पर कभी उन्हें तो कभी उनके कर्मचारियों को परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें