हरे कृष्ण हरे राम संकीर्तन सोसाइटी के अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद दास ने बताया कि गौड़िया परंपरानुसार राधा-कृष्ण और चैतन्य महाप्रभु का पूजन-अर्चन होगा। वृंदावन से भक्त आएंगे। 21 महिलाएं ब्रह्म संहिता के 28 श्लोकों का पाठ करेंगी। 125 व्यंजनों का भोग लगेगा।
सभी भक्त प्रभु का अभिषेक करेंगे। वहीं, विश्वनाथ धाम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूजन-अर्चन के साथ ही सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। उधर, बीएचयू विश्वनाथ मंदिर और सोनारपुरा स्थित सनातन गौड़िया मठ में भी उल्लास से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। वैष्णव परंपरानुसार चौखंभा स्थित गोपाल मंदिर में भी तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
श्री कच्चा बाबा आश्रम जाल्हूपुर में तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। पहले दिन 27 अगस्त को अखंंड हरिकीर्तन होगा। इसमें एक दर्जन से अधिक कीर्तन टीमें भाग लेंगी। भजन संध्या में गायक कुमार अर्जुन भजन पेश करेंगे। 28 अगस्त को रात आठ बजे से बिरहा मुकाबला और अंतिम दिन 29 अगस्त को रात 8 बजे से फिल्म अभिनेता व बिरहा गायक विजयलाल यादव और ओमप्रकाश यादव के बीच विराट दंगल होगा।