फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में पहुंची टीम, कोरोना से बचाव की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए पांच दिवसीय विशेष अभियान की बुधवार से शुरुआत हो गई। इस दौरान पल्स पोलियो की तर्ज घर घर पहुंचकर स्वास्थ्य टीम ने लोगों को जहां कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक किया वही लक्षण वाले लोगों की कोरोना जांच के लिए सूची भी तैयार की गई।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में कोरोना के प्रसार को कम करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री के निर्देश पर 5 दिन के सघन जांच अभियान की शुरुआत की गई है। बुधवार को स्वास्थ्य केंद्रों के देखरेख में चले अभियान में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने पल्स आक्सी मीटर से ऑक्सीजन सेचुरेशन की जांच की। साथ ही लोगों को कोरोना के लक्षण, रोग से बचाव के उपाय के बारे में बताया। साथ ही लक्षण वालों में जरूरी दवाइयां भी दी गई। इस बारे में सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर चल रहे अभियान में दो सदस्यीय टीम को लगाया गया है। स्वास्थ्य स्वास्थ केंद्रों पर प्रभारी इसकी मानिटरिंग कर रहे हैं। अभियान में लोगों में जरूरी दवाइयों का भी वितरण किया जा रहा है जिससे कि संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सके।
--------
आज से छह दिन तक बटेगी गांवों में दवाएं
वाराणसी। गांवों में घर गजर दवा वितरण अभियान छह मई से 11 मई तक चलेगा। एमएलसी एके शर्मा, कमिश्नर दीपक अग्रवाल और जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बुधवार को सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ गांव में दवा वितरण के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने बताया कि छह से 11 मई तक चलने वाले अभियान में हर गांव के व्यक्ति जिसमें बुखार खांसी आदि का लक्षण है, उन्हें दवा दी जाएगी। गांव में डीपीआरओ को पल्स आक्सी मीटर खरीद कर जांच करने और खंड विकास अधिकारी, एसडीएम को दवा के पैकेट उपलब्ध कराए गए ,जो कर्मचारियों के माध्यम से वितरित कराए जाएंगे।
विज्ञापन

--------
ब्लॉक में कोरोना सर्वे के लिए 233 टीम गठित
सेवापुरी/रोहनिया। स्थानीय ब्लॉक के 87 गांवों में कोरोना सर्वे के लिए 233 टीम गठित की गई है। प्रभारी चिकित्साधिकारी यतीश भुवन पाठक ने बताया कि ब्लॉक में सर्वे के लिए 233 टीम गठित की गई है। टीम गांवों में जाकर जांच करेगी। जिसमें कोरोना के लक्षण दिखाई देंगे, केंद्र पर उनके बारे में रिपोर्ट करेगी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम उनका जांच और उपचार करेगी। शासन के निर्देश पर यह अभियान एक सप्ताह तक चलेगा।
उधर, काशी विद्यापीठ विकासखंड के ग्राम सभा मुडादेव की आंगनवाड़ी पुष्पा रानी, चिंता देवी आशा कार्यकत्री शांति देवी, लीलावती और बच्छाव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीलू, गीता, मंजू देवी ने आशा सितारा देवी एनएएम मुन्नी श्रीवास्तव ने लोगों की जांच कर दवाएं दी। आराजीलाइन विकास खंड के दरेखू कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उषा, सरिता पाल, आशा कार्यकर्ता सुनीता का कहना था कि अभियान में लगा दिया गया है लेकिन सुरक्षा के लिहाज से मास्क, गलब्स सैनिटाइजर भी नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें