फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापौर ने बांटी कोरोना किट, सपा पार्षदों ने किया इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नगर निगम की ओर से महापौर मृदुला जायसवाल ने बुधवार को क्षेत्रीय पार्षदों और सुपरवाइजरों को मेडिकल किट बांटी। इसमें कोरोना के इलाज से जुड़ी दवाइयां शामिल थीं। वहीं सपा पार्षदों ने किट लेने से इनकार कर दिया। उनका कहना था यदि किसी को दवा नुकसान कर गई तो उन पर आरोप लगेगा। स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा जांच के बाद ही दवा का वितरण किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

शहीद उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में जहां पार्षदों को दवा दी गई तो वहीं सुपरवाइजरों को पल्स ऑक्सीमीटर और थर्मामीटर मुहैया कराया गया। सपा के दारानगर के पार्षद मनोज यादव, लल्लापुरा के सपा पार्षद हारुन अंसारी ने दवा लेने से इनकार कर दिया। आपत्ति जताने वाले पार्षदों में गोपाल यादव, मिथलेश साहनी बच्चा आदि शामिल रहे। वहीं सपा के पूर्व पार्षद वरुण सिंह ने कहा कि दवा देने के बजाय हर वार्ड में डॉक्टरों की तैनाती कर दी जाए। उधर कार्यक्रम में महापौर ने कहा कि नगर निगम की ओर से जो दवा मुहैया कराई गई है। उसे कोरोना की लक्षणों वाले मरीजों को पार्षद अपने-अपने क्षेत्रों में दें। नगर आयुक्त गौरांग राठी ने कहा कि क्षेत्र में किसी को भी कोरोना के लक्षण हो तो हेल्पलाइन नंबर 18001805567 पर सूचना दें। इस अवसर पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एनपी सिंह, जोनल अधिकारी रामसकल यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें