फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: रक्षाबंधन पर चलेंगी अतिरिक्त बसें, बढ़ाए जाएंगे फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। रक्षाबंधन पर परिवहन निगम ने अतिरिक्त बसों के संचालन की योजना बनाई है। ताकि बहनों को भाइयों के घर जाने में कोई परेशानी न हो। जौनपुर डिपो से 20 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। जिस मार्ग पर ज्यादा सवारी होगी उस पर फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। डिपो में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

जौनपुर डिपो में रोडवेज की कुल 97 बसें हैं। जिसमें से 80 बसें निगम की हैं और 17 बसें अनुबंधित हैं। ये बसें प्रतिदिन लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, अयोध्या, आजमगढ़, मऊ, शाहगंज, मिर्जापुर आदि जगहों तक संचालित की जाती हैं। रक्षाबंधन का पर्व नौ अगस्त को मनाया जाएगा। उस दिन बहनें अपने भाइयों के घर जाकर राखी बांधेंगी। इसके मद्देनजर दो-तीन दिन पहले से आवागमन शुरू हो जाएगा। बसों व ट्रेनों में भीड़ बढ़ेगी। इसे ध्यान में रखकर परिवहन निगम ने भी तैयारी कर ली है।परिवहन निगम के जौनपुर डिपो इंचार्ज बीके सिंह का कहना है कि जिन मार्गों पर ज्यादा सवारी रहेंगी उन पर फेरे बढ़ाए जाएंगे। इसके लिए 20 अतिरिक्त बसें भी तैयार रखी गई हैं। ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की समस्या न हो। त्योहार पर बहनें भाइयों के घर जाने के लिए रोडवेज बसों में सफर करतीं हैं। लोकल रूट पर फेरे भी बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें