कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर से हैवानियत के मामले में न्याय को लेकर डॉक्टरों की भूख हड़ताल जारी है। डॉक्टरों के समर्थन में बीएचयू के रेजिडेंट भी हड़ताल कर रहे हैं।
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी के मामले में न्याय न मिलने से परेशान जूनियर डॉक्टरों के भूख हड़ताल के समर्थन में आईएमएस बीएचयू के रेजिडेंट आज भी हड़ताल पर रहेंगे। बुधवार से शुरू हड़ताल का असर अस्पताल की ओपीडी के साथ ही जांच की सेवाओं और ऑपरेशन में भी देखने को मिला।
विज्ञापन
आमतौर पर जहां बीएचयू अस्पताल की ओपीडी में 6 से 7 हजार मरीज वाराणसी समेत आसपास के जिलों व बिहार से आते हैं, वहीं रेजिडेंट के हड़ताल की वजह से बुधवार को केवल 5000 मरीज ही दिखाने आए।
ऑपरेशन और जांच के लिए भी परेशानी का सामना करना पड़ा। अरे आईएमएस बीएचयू रेजिडेंट डॉक्टर वेलफेयर एसोसिएशन इंस का निर्देशक को पत्र देकर जल्द से जल्द मांगों को पूरा करने को कहा है। उनका कहना है कि मांगे माने जाने के बाद ही वह काम पर वापस लौटेंगे।