फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नवाचार को नई दिशा देने में सहायक है कृत्रिम बुद्धिमत्ता का ज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ के भैरव तालाब स्थित डॉ. राममनोहर लोहिया पीजी कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रोफेसर रणधीर सिंह की कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर लिखी पुस्तक का विमोचन बृहस्पतिवार को कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने किया। कुलपति ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता का ज्ञान नवाचार को नई दिशा देने में सहायक है।
विज्ञापन

कृत्रिम बुद्धिमत्ता : अंतर्दृष्टि एकीकरण एवं नवाचार विषयक पुस्तक के विमोचन समारोह में प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने कहा कि पुस्तकें ज्ञान का संकलन केंद्र एवं तथ्यों की संग्रहालय होती हैं। वर्तमान समय में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की आवश्यकता हर क्षेत्र में गुणात्मक विकास एवं सुधार के लिए आवश्यक है। पुस्तक के बारे में प्रो. रणधीर सिंह ने कहा कि पुस्तक बहुविषयक दृष्टिकोण पर आधारित एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर केंद्रित है। इसमें विभिन्न विषयों जैसे कला, विज्ञान प्रबंधन, तकनीकी एवं वाणिज्य के कुल 20 अध्यायों को शामिल किया गया है। यह पुस्तक पाठकों, शिक्षकों एवं शिक्षार्थियों के अध्ययन एवं अध्यापन में निश्चित ही सहायक होगी। चंदौली जनपद के ग्राम सढ़ान (पूरा) निवासी प्रो. रणधीर ने इसके पूर्व भी प्रोफेसर सिंह द्वारा कई पुस्तकों का लेखन एवं प्रकाशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें