न्यूनतम समर्थन मूल्य पर जिले में धान की खरीद शुरू हो गई। मंगलवार को 36 क्रय केंद्रों से 60 मिट्रिक टन धान की खरीद हुई। इसके अलावा वाराणसी मंडल के चार जिलों में 520 हजार मिट्रिक टन धान की खरीद के लिए 348 केंद्र खोले गए हैं। जहां सामान्य क्वालिटी के धान के लिए 1668 रुपये और स्टैंडर्ड ग्रेड-1 धान के लिए 1888 रुपये समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है।
कमिश्नर दीपक अग्रवाल के मुताबिक वाराणसी में खाद्य विभाग, एफपीओ, पीसीएफ, यूपी एग्रो, भारतीय खाद्य निगम, एनसीसीएफ 36 केंद्र, चंदौली में 64, जौनपुर में 112 और 136 धान क्रय केंद्र खोले जा चुके हैं। जहां से 40 हजार मेट्रिक टन वाराणसी का, 195 हजार मिट्रिक टन चंदौली का, 85 हजार मिट्रिक टन जौनपुर का और 200 हजार मिट्रिक टन धान गाजीपुर से खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सभी धान क्रय केंद्रों पर मात्रा में बोरा के अलावा इलेक्ट्रॉनिक कांटा, नमी मापक यंत्र, झरना एवं पंखा आदि की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित कराया गया है।