फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन: चंदौली में सपा नेताओं को घर पर रोका, पुलिस मुस्तैद

Mon, 14 Dec 2020 10:37 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
चंदौली में सपा नेताओं के बाहर पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नए कृषि कानून के विरोध में चंदौली जिला और तहसील मुख्यालयों पर किसानों के आंदोलन को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। मुख्यालय पर बड़े पैमाने पर पुलिस और पीएसी की तैनाती की है।

विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी की सतर्कता बढ़ गई है। पुलिस की तैयारियों का जायजा लेने आईजी रात में ही जिले में आ गए थे। वे पीडीडीयू नगर स्थित रेलवे के गेस्ट हाउस में रुके हुए हैं। एसपी अमित कुमार भी यहीं हैं।


किसानों के समर्थन में राजनीतिक दलों के संभावित आंदोलन को देखते हुए बड़े नेताओं विशेष कर समाजवादी पार्टी के सभी नेताओं को उनके घर पर ही रोक दिया गया है। पूर्व सांसद रामकिशुन यादव के बौरी गांव स्थित आवास पर एसडीएम पीडीडीयू, सीओ सदर के नेतृत्व में सौ से अधिक पुलिस कर्मी डटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह काका, सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण यादव, सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू को भी उनके घर पर हो रोक दिया गया है। इसके अलावा जिलेभर में पुकिस चक्रमण कर रही है। नगरीय इलाके से लेकर ग्रामीण क्षेत्र और हाईवे के साथ ही रेलवे स्टेशनों पर पुलिस की विशेष नजर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें