फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: किन्नर समाज ने निभाई 11 साल पुरानी परंपरा, किया बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक; देश की खुशहाली की कामना

Thu, 24 Jul 2025 09:13 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
विज्ञापन
गंगा में पूजन-अर्चन करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Varanasi News: किन्नर समाज ने गुरुवार को श्री काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक किया। 11 वर्षों की परंपरा के अनुसार किन्नर समाज ने बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करके देश व समाज की खुशहाली की कामना की। किन्नरों ने गुरु स्वरूप महादेव को जल अर्पित करके अपनी परंपरा भी निभाई। यह पहला मौका था जब किन्नरों के साथ आम श्रद्धालु भी जलाभिषेक यात्रा में शामिल हुए।

विज्ञापन


गुरुवार को किन्नर समाज की अध्यक्ष सलमा किन्नर के नेतृत्व में किन्नर समुदाय ने जलाभिषेक यात्रा निकाली। ढोल-नगाड़ों की धुन पर थिरकते हुए किन्नर समाज के लोग और आम श्रद्धालु शीतला घाट पहुंचे। मां गंगा को नमन करने के बाद सभी ने गंगाजल कलश में उठाया। 

इसके बाद हर-हर महादेव का जयघोष करते हुए सभी श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। बाबा विश्वनाथ के स्वर्ण शिखर को नमन कर किन्नरों ने गर्भगृह में प्रवेश किया। हालांकि पहले उनको गर्भगृह में प्रवेश से रोका गया लेकिन फिर अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद उनको प्रवेश मिला। बाबा विश्वनाथ को जल अर्पित करने के बाद सभी ने हर-हर महादेव का जयघोष किया। 
विज्ञापन


सलमा किन्नर ने बताया कि वह 2014 से बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करती आ रही हैं। वह हमारे गुरु हैं और आज हम लोगों ने अपने गुरु का अभिषेक किया। हम लोगों ने बाबा से देश और समाज की खुशहाली की कामना की। इस दौरान संजू, रागिनी, माही, विशाखा, मोनिका, विक्की और इमरान खान उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें