फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में एक दिन में 11 डिलीवरी कर डॉक्टरों ने बनाया रिकॉर्ड

Thu, 24 Jul 2025 07:49 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी के जिला अस्पताल में इस रिकाॅर्ड की सराहना हो रही है। सीएमएस ने संस्थागत प्रसव को बढ़ाने की भी अपील की है। कहा कि अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं और सहूलियत का विशेष ध्यान रखा जाता है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में डॉक्टरों की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल परिसर स्थित एमसीएच विंग में डॉक्टरों ने एक दिन में 11 डिलीवरी कर नया रिकॉर्ड बनाया है। इसमें सर्वाधिक 9 महिलाओं की सिजेरियन डिलीवरी हुई। अब तक एक दिन में औसतन 4 से 5 डिलीवरी होती थी। उधर, जिला अस्पताल के सीएमएस ने डॉक्टरों को बधाई देते हुए संस्थागत प्रसव को बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन


गर्भवती महिलाओं को एक ही छत के नीचे जांच, इलाज की सुविधा मिल सके, इसके लिए जिला अस्पताल परिसर में 50 बेड का एमसीएच विंग बनवाया गया। यहां नियमित ओपीडी चलाए जाने के साथ ही प्रसव भी करवाया जाता है। एमसीएच विंग में मंगलवार को एक दिन में सबसे अधिक 11 महिलाओं की डिलीवरी की गई। 

सीएमएस डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि एमसीएच विंग में आने वाली महिलाओं की ओपीडी में मिलने वाली सेवाओं के साथ ही डिलीवरी में किसी तरह की परेशानी न हो, इसकी निगरानी की जाती है। इसमें जिन 9 महिलाओं की सिजेरियन डिलीवरी करवाई गई, उसमें तीन का जटिल ऑपरेशन हुआ।
विज्ञापन


सीएमएस ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है जब एक दिन में 11 डिलीवरी करवाई गई। इस कार्य में एनीस्थीसिया से डाॅ. एसके शाही, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.रजेश कुमार सिंह के साथ ही डॉ.ज्योति ठाकुर, डॉ.आरती दिव्या, डॉ.अर्चना सिंह, डॉ.आरके यादव, डॉ. दिव्या का सहयोग रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें