फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दुकान में कपड़ा खरीद रहे किन्नर की सिर में गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। नंदगंज बाजार स्थित चोचकपुर तिराहे पर रविवार को दिनदहाड़े पैदल आए बदमाशों ने दूसरे मंजिला स्थित दुकान पर कपड़ा खरीद रहे किन्नर के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। दो गोली सिर में मारने के बाद बेखौफ होकर सीढ़ी से उतरे और दो स्थानों पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। सरेआम दिनदहाड़े हुई वारदात से बाजार में अफरातफरी रही। दहशतजदा सभी दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर दी। घटना से गुस्साए लोगों ने घटना स्थल के सामने चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर प्रदर्शनकारियों को 20 मिनट में शांत कराया। नंदगंज थाना क्षेत्र के बरहपुर गांव निवासी हर्ष उर्फ गंगा किन्नर (25) दोपहर ढाई बजे अपने ड्राइवर मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के आशीष कुमार के साथ स्कार्पियो से चोचकपुर तिराहे पर पहुंचा। वहां दूसरे मंजिल स्थित कृष्णा मेंस वियर की दुकान पर कपड़े की खरीदारी कर रहा था। इसी दौरान दो युवक दुकान में पहुंचे और गंगा के सिर में ताबड़तोड़ दो गोली मार दी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश नीचे उतरे। दो साथियों के साथ मिलकर फायरिंग करते हुए तीन दुकान आगे गली के रास्ते फरार हो गए। इधर, जानकारी होने पर पहुंची पुलिस को तीन कारतूस खोखा बरामद हुआ। वहीं, घटना से बाजार में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

गंगा की हर गतिविधियों की थी जानकारी :नंदगंद। बदमाशों ने योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि गंगा किन्नर की हर गतिविधियों की जानकारी बदमाशों को थी। दोपहर ढाई बजे बदमाशों को सटीक जानकारी मिली थी कि गंगा किन्नर किस दुकान पर है। वह आसानी से पैदल ही उस दुकान पर पहुंचे। दुकान पर पहुंच कर एक बदमाश ने जींस-पैंट खरीदने की बात कही। दुकानदार जींस दिखाने के लिए पीछे घुमा ही था कि कपड़ा देख रहे गंगा को पकड़कर बदमाशों ने सिर में गोली मार दी। मृतक के ड्राइबर और मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के आशीष कुमार के मुताबिक उसने बदमाशों में एक को पकड़ने की कोेशिश की लेकिन वह खुद को छोड़ाकर फरार हो गया। संवाद
बाल-बाल बचा था दुकानदार का लड़का : गाजीपुर। गंगा किन्नर की हत्या को अंजाम देने वाले चार बदमाश थे। पूरी घटना सीसीकैमरे में कैद हो गई है। हालांकि दुकान के बाहर लगे टीनशेड से भाग रहे बदमाश ठीक से दिखाई नहीं दे रहे हैं। गोली चलने की आवाज और एक बदमाश के पकड़ने की कोशिश दिखाई दे रही है। दुकानदार असलम के मुताबिक तीन दुकान आगे गली से बदमाश भाग रहे थे। उस समय बदमाशों ने गोली भी चलाई। इस दौरान वहां मौजूद उनका लड़का बाल-बाल बच गया। पुलिस ने सीसी फुटेज को कब्जे में ले लिया है। एएसपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद के मुताबिक प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि एक ही बदमाश दुकान में चढ़ा था। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

किन्नरों ने कपड़े उतार कर किया प्रदर्शन, दुकानें बंद कराईं : नंदंगज। गंगा की हत्या के बाद आक्रोशित साथी किन्नर दोपहर बाद साढ़े चार बजे फिर से सड़क पर उतर गए। किन्नरों ने कपड़े उतार कर घटना का विरोध किया। करीब एक घंटे तक किन्नरों का प्रदर्शन चला। इस दौरान पुलिस और भीड़ मूकदर्शक बनी रही। किन्नरों के प्रदर्शन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। किन्नरों ने बाजार में जो दुकानें खुलीं थी उन्हें बंद करा दिया। उधर, थाने पर पहुंचे गंगा किन्नर के पिता गणेश उपाध्याय ने किन्नरों को शांत कराया। करीब एक घंटे तक बाजार में गाड़ियों का आवागम ठप रहा। संवाद
रंजिश, वर्चस्व, क्षेत्र बंटवारे पर हो रही जांच
नंदगंज। पुलिस गंगा किन्नर की हत्या की जांच तीन बिंदुओं पुरानी रंजिश, वर्चस्व और क्षेत्र बंटवारे को लेकर कर रही है। पुलिस ने देर रात तक कुछ से पूछताछ में जुटी रही। वहीं, मृतक के पिता ने तीन किन्नरों समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें एक आरोपी ने आठ जनवरी को भी गंगा किन्नर पर गोली चलाई थी। वह जमानत पर जेल से बाहर है। गंगा किन्नर यू-ट्यूबर भी था। वो काफी शौकीन था, उसके पास एक घोड़ा और स्कार्पियो है। मृतक के पिता ने तहरीर दी कि बिट्टू किन्नर, रमावती किन्नर, काजल किन्नर निवासी सैदपुर की साजिश पर सत्यम राम निवासी सिरोही ने हत्या की है। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि उसकी बिट्टू किन्नर से कम पटती थी। पुलिस के मुताबिक गंगा पर इसी वर्ष आठ जनवरी को हमला हुआ था। गोली बाएं कंधे में लगी थी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने आरोपी सिहोरी निवासी सत्यम कुमार को एक तमंचा और एक कारतूस के साथ एक गेस्ट हाउस के पास से गिरफ्तार किया था। उसने पुलिस को बताया था कि एक बार बाजार में उसने गंगा किन्नर को सीटी मार दी थी। इससे नाराज गंगा आरोपी को दो-तीन बाद पिटवा चुका था। गुस्से में आकर उसने गंगा किन्नर पर दो गोली चलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें