फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर सो रहे किसान की ईंट से सिर कूंच कर हत्या, इलाके में सनसनी

Thu, 14 May 2020 03:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस और लोग । - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक किसान की सिर कूंच कर हत्या कर दी। मृतक पेड़ के नीचे सो रहा था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

गाजीपुर के भुड़कुडा कोतवाली के झोटना गांव में बुधवार की रात बुजुर्ग किसान की सिर कूंचकर निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी गई। सूचना पाकर गुरुवार की सुबह स्थानीय पुलिस के साथ एसपी ग्रामीण चंद्र प्रकाश शुक्ला व फॉरेंसिक टीम पहुंची। ग्रामीणों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूरे प्रकरण की छानबीन शुरू कर दी गई है। अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।


झोटना गांव निवासी लालजी सिंह(77) को अपने घर के सामने नीम के पेड़ के नीचे चारपाई पर सो रहे थे। घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह तब हुई, जब उनकी पत्नी मनोरमा देवी जगाने के लिए गई। पति लहूलुहान हो चारपाई पर पड़े थे। वह खून देखते ही चिल्लाने लगी। पत्नी की चीख- पुकार सुनकर पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी सूचना पुलिस को दी गई। तत्काल मौके पर कोतवाल सदलबल पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही एसपी ग्रामीण चन्द्र प्रकाश शुक्ला व फॉरेंसिक जांच की टीम भी मौके पर पहुंच गई।

पुलिस बुजुर्ग की हत्या के पीछे कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। परिजन भी इस मामले में कुछ बताने से इंकार कर रहे हैं। हालांकि दबी जुबान ग्रामीणों ने बताया कि गांव का ही एक युवक पिछले कई दिनों से देर शाम उनके दरवाजे पर आकर शराब पीता था। इसे लेकर मृतक व उनकी पत्नी से उस युवक से झड़प भी हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें