फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: छात्रा को 70 हजार में राजस्थान निवासी व्यक्ति को बेचा, महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Sat, 10 Sep 2022 11:22 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बीते 27 अगस्त को घर से बाजार को निकली छात्रा का अपहरण कर राजस्थान के एक व्यक्ति को 70 हजार रुपये में बेचा गया था। वाराणसी की कपसेठी पुलिस ने छात्रा को बरामद कर तीन महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले माह 27 अगस्त को घर से बाजार को निकली छात्रा का अपहरण कर राजस्थान के एक व्यक्ति को 70 हजार रुपये में बेचा गया था। वाराणसी की कपसेठी पुलिस ने छात्रा को बरामद कर तीन महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। कपसेठी पुलिस के अनुसार पिता की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे के आधार पर छानबीन की गई तो लोकेशन प्रयागराज के नैनी स्टेशन पर मिली।

विज्ञापन


आरोपी महिला की बेटी से बात हुई। उसके बताए गए पते पर जब पुलिस पहुंची तो सुमित्रा देवी पटेल और अमित शास्त्री को पकड़ा। जब छात्रा की फोटो दिखाई तो इन लोगों ने उसकी पहचान करते हुए राजस्थान के एक व्यक्ति को 70 हजार में बेचने की बात कबूली।

इसके बाद अन्य आरोपियों को छात्रा के साथ प्रयागराज स्टेशन पर बुलाया गया, इस आधार पर छात्रा को बरामद करते हुए अपहरण और खरीद फरोख्त में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों में नैनी के दाऊद नगर निवासी बबलू पटेल, मथुरा के किलौनी बलदेव निवासी विक्रम सिंह उर्फ विक्का पहलवान, अलीगढ़ निवासी इगलास व राहुल कुमार दोनों का हाल पता सीकर जयपुर राजस्थान है।
विज्ञापन


इसके अलावा नैनी के दाऊदनगर निवासी सुमित्रा देवी और मथुरा के बदलदेव झरोटा निवासी राजवती देवी भी शामिल है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बहला-फुसलाकर लड़कियों और महिलाओं को अगवा कर बेचते हैं।

चोरी की चार पहिया वाहन से चुराते थे बकरा, चार गिरफ्तार

बकरा चोरी करने वाले गिरोह के पांच बदमाशों को मंडुवाडीह पुलिस ने शुक्रवार की रात भुल्लनपुर पीएसी गेट के पास से गिरफ्तार किया। कब्जे से चोरी की कूटरचित नंबर और उत्तर प्रदेश सरकार लिखी हुई स्कार्पियो, तमंचा और दो कारतूस बरामद हुआ। आरोपी चोरी की गाड़ी से ही बकरा चुराते थे।
विज्ञापन


मंडुवाडीह थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में जैतपुरा के जलालीपुरा निवासी तालिब आलम, सरैया निवासी जावेद व तौसिफ आलम और कोनिया कज्जाकपुरा का रहने वाला अबू तलहा उर्फ राहुल शामिल है। आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह स्कार्पियो को चंदौली के नियामताबाद स्थित पेट्रोल पंप के सामने से चोरी की थी और कूटरचित नंबर प्लेट लगाकर बकरा चोरी करते थे। फर्जी तरीके से उत्तर प्रदेश सरकार का बोर्ड लगवाए थे, इससे गाड़ी चेक नहीं होती थी। बनारस से लेकर प्रयागराज तक गाड़ी से ही बकरा की चोरी करते थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें