फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports News: प्रादेशिक एथलेटिक्स की बाधा दौड़ में खुशी पटेल ने जीता स्वर्ण, टॉप पर रही वाराणसी मंडल की टीम

Thu, 13 Nov 2025 09:42 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

सिगरा स्टेडियम में प्रादेशिक एथलेटिक्स खेली गई। इस दौरान बाधा दौड़ में वाराणसी की खुशी पटेल ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। 
विज्ञापन
सिगरा स्टेडियम में प्रादेशिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता के खिलाड़ियों से परिचय लेते अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेल विभाग और जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से समन्वय प्रादेशिक एथलेटिक्स बृहस्पतिवार को सिगरा स्टेडियम में खेली गई। इसके बाधा दौड़ में वाराणसी की खुशी पटेल ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। पहले दिन खेले गए बालिका वर्ग के मुकाबले में प्रदेश की 17 मंडलों और दो खेल छात्रावासों की टीमों को पीछे छोड़ वाराणसी मंडल की टीम 11 पदक जीतकर सूची में शीर्ष पर पहुंच गई।

विज्ञापन


बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में वाराणसी के प्रेम कुमार कांस्य, 400 मीटर दौड़ में वाराणसी के अमित यादव और पवन कुमार ने रजत और कांस्य जीता। जेवलिन थ्रो में वाराणसी के अविनाश यादव ने स्वर्ण पदक हासिल किया। बालिका वर्ग के 100 मीटर दौड़ में वाराणसी की काजल कुमारी ने स्वर्ण और 400 मीटर दौड़ में वाराणसी की अंजली ने रजत और अपूर्वा ने कांस्य जीता। 

800 मीटर दौड़ में वाराणसी की प्रकृति ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, 100 मीटर बाधा दौड़ में वाराणसी की खुशी पटेल ने स्वर्ण और जेवलिन थ्रो में वाराणसी की रिचा यादव ने कांस्य पर कब्जा जमाया। इसके अलावा वाराणसी की शिवानी यादव ने कांस्य जीता। 1500 मीटर दौड़ में वाराणसी की संध्या यादव ने रजत पदक जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें