फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां नहीं ले गई मंदिर तो किशोरी ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लक्सा थाना स्थित औरंगाबाद इलाके में बृहस्पतिवार रात 14 वर्षीय किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार मां द्वारा मंदिर नहीं ले जाने से नाराज होकर किशोरी ने यह आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन

औरंगाबाद में रविशंकर सिंह के मकान में किराएदार ऊषा वर्मा एक बेटी व एक बेटे के साथ रहती हैं। शाम को लगभग साढ़े 7 बजे पूजा पाठ करने के लिए वह मंदिर जा रही थीं। बेटी खुशी भी मंदिर जाने की जिद करने लगी। ऊषा ने डांटते हुए मंदिर से ले जाने से मना कर दिया। रात 9 बजे के बाद जब ऊषा घर पहुंचीं और दरवाजा खुलवाने लगीं तो नहीं खुला। खिड़की से झांक कर देखा तो साड़ी का फंदा बनाकर खुशी कुंडी के सहारे लटकी हुई मिली। रेशम कटरा स्थित गैराज में काम करने वाला भाई भी सूचना पाकर घर पहुंचा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार पोस्टमार्टम को भिजवाया। ऊषा देवी ने बताया कि पता नहीं था कि मंदिर नहीं ले जाने पर बेटी ऐसा कदम उठा लेगी। पति कमलेश की मौत पहले ही हो गई थी। शिवपुर की रहने वाली ऊषा वर्मा मिठाई डिब्बा बनाकर परिवार का गुजर बसर करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें