फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआ की लत के चलते कर्ज के बोझ तले तब गया था अभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवापुरी/चोलापुर। कपसेठी थाना अंतर्गत हरिभानपुर गांव में अपनी बुआ के घर में संदिग्ध हाल में गोली मार कर जान देने वाला अभिषेक सिंह जुआ खेलने का लती था। तफ्तीश कर रही पुलिस के अनुसार, जुआ खेलने और शराब पीने के कारण अभिषेक पर काफी कर्ज था। कर्ज देने वालों के लगातार तगादा करने के कारण वह खासे दबाव में था। पुलिस का फिलहाल यही मानना है कि कर्ज से आजिज आकर अभिषेक ने जान दी है। फिलहाल तफ्तीश जारी है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

चोलापुर थाना अंतर्गत पवारेपुर गांव निवासी किसान राजेंद्र सिंह का बेटा अभिषेक अपनी बुआ के घर हरिभानपुर गया था। शुक्रवार की रात अचानक देसी पिस्टल से गोली चली और अभिषेक जमीन पर औंधे मुंह गिरा पड़ा था। गोली अभिषेक की कनपटी में लगी थी। पिस्टल को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। उधर, शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद अभिषेक का शव पवारेपुर स्थित उसके घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। अभिषेक की पत्नी मधु की हालत बेसुधों जैसी थी और परिवार की महिलाएं बड़ी ही मुश्किल से उसे संभाले हुए थीं। परिजनों और ग्रामीणों का कहना था कि मिलनसार किस्म के अभिषेक ने बहुत गलत किया। उसके घर के लोग अब कैसे रहेंगे, काश इस बारे में थोड़ा सा भी सोच लिया होता।
-------------
काफी दुख भरी कहानी है राजेंद्र के परिवार की
परिजनों ने बताया कि राजेंद्र सिंह के परिवार की कहानी काफी दुख भरी है। उनके तीन पुत्रों में अब कोई भी उनके पास नहीं है। परिजनों ने बताया कि उनका सबसे बड़ा पुत्र संतोष किशोरावस्था में लापता हुआ तो उसका आज तक पता नहीं लगा। दूसरा बेटा सतीश लगभग आठ साल पहले जहर खाकर जान दे दिया था। राजेंद्र सिंह के बुढ़ापे का सहारा अभिषेक ही बचा था और उसने भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोगों और ग्रामीणों का कहना था कि ऊपर वाला ऐसा दिन दुश्मन को भी न दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें