फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिचौलियों का गेहूं खरीद रहे, किसानों को टरका रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। गेहूं खरीद में हो रही अनियमितताओं से किसानों में काफी रोष है। कई केंद्रों पर व्यक्ति विशेष की प्राथमिकता से हो रही गेहूं खरीद के चलते रविवार को हुई बारिश में कई किसानों का बिक्री के लिए रखा गेहूं भीग गया।
विज्ञापन

पिंडरा ब्लाक के फूलपुर स्थित पीसीएफ के क्रय केंद्र के जुड़े असिला गांव के किसानों में काफी रोष है। किसान सुनील, अमृत, महेश, सियाराम, रमेश सिंह सहित दर्जनों किसानों का आरोप है कि केंद्र प्रभारी नेता और बिचौलियों के गेहूं प्राथमिकता से खरीद रहे हैं। मेरा नंबर तीन सप्ताह से लगा है, लेकिन कभी बोरा नहीं, कभी कर्मचारी नहीं है कहकर टाल दिया जाता है। इसी हीलाहवाली के कारण रविवार की सुबह हुई बारिश में अनाज बचना मुश्किल हो गया। गांव में एक हजार क्विंटल के करीब किसानों का गेहूं बिक्री के लिए तैयार है। लेकिन कई किसानों का अनाज खुले में पड़ा हुआ। जिले भर में 31 में से 28 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद हो रही है। अब तक 500 से अधिक किसानों से 2511 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है।
जिला विपणन अधिकारी अरुण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पीसीएफ के क्रय केंद्रों पर अनियमितता की शिकायत मिल रही है। जिसमें से एक फूलपुर का क्रय के केंद्र भी है। किसान अगर शिकायत करें तो क्रय केंद्र प्रभारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें