फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बिहार चुनाव के परिणाम से पहले खेसारी की मंदिर यात्रा, विंध्य-विश्वनाथ धाम पहुंचे; बोले- पूजा करने आया हूं

Thu, 13 Nov 2025 03:13 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

UP Politics News: भोजपुरी सिनेमा जगत के सुपरस्टार कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव गुरुवार को मंदिर यात्रा पर रहे। उन्होंने मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी के बाद काशी में बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे खेसारी लाल यादव। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव बाबा विश्वनाथ के दरबार में गुरुवार की सुबह दर्शन-पूजन करने पहुंचे। इससे पहले वे विंध्याचल स्थित मां विंध्य देवी का भी दर्शन करने गए थे। यहां उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ दर्शन करने आया हूं। इसमें कोई भी राजनीतिक लाभ नहीं है।

विज्ञापन


बिहार में विधानसभा चुनाव के परिणाम आने से पहले गुरुवार की सुबह बाबा दरबार में दर्शन-पूजन के बाद खेसारी लाल यादव ने बिहार चुनाव में जीत और जनता के कल्याण की कामना की। उनके पहुंचते ही काशी की गलियों में हर-हर महादेव और खेसारी भइया जिंदाबाद के नारे लगने लगे। 

खेसारी लाल यादव ने मीडिया से कहा कि बाबा विश्वनाथ के आशीर्वाद से ही सब कुछ संभव है। बिहार के लोगों का प्रेम और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। काशी पहुंचते ही ललिता घाट से लेकर विश्वनाथ मंदिर तक फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी रही। लोगों ने फूल-मालाओं से अपने चहेते स्टार का स्वागत किया।
विज्ञापन


कई जगह 'लाल लाल खेसारी लाल' के नारे गूंज उठे। फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार दिखे। कोई मोबाइल पर वीडियो बना रहा था, तो कोई उनके साथ सेल्फी लेने को आतुर रहा। मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच खेसारी लाल यादव ने शांत भाव से पूजा-अर्चना की और बाबा का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें