फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विटर पर राजनीति करने वालों का व्हाट्सएप कौन हैक करेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन करने के बाद सोमवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हमारी सरकार ईमानदार है और हमें किसी विपक्ष के प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है। प्रियंका गांधी वाड्रा के ह्वाट्सएप हैकिंग के सवाल पर कहा कि वे यूपी में हारी हुई नेता हैं। ट्विटर पर राजनीति करने वालों का व्हाट्सएप हैकिंग कौन और क्यों करेगा। दर्शन पूजन के बाद भगवानपुर स्थित कार्यकर्ता रमाशंकर पटेल के घर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री खोजवां स्थित प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल के आवास पर पहुंचे, जहां उनके बड़े भाई संघ के उत्तर क्षेत्र के सह क्षेत्र कार्यवाह वीरेंद्र जायसवाल से मुलाकात की। इसके बाद गुलाब बाग में क्षेत्रीय संगठन मंत्री रत्नाकर, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव से बातचीत की। उप मुख्यमंत्री महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के आवास पर गए। इसके बाद उप मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से कानपुर रवाना हो गए।
उप मुख्यमंत्री ने तारकेश्वर महादेव का किया दुग्धाभिषेक
बाबा विश्वनाथ, मां अन्नपूर्णा और संकटमोचन का लिया आशीर्वाद
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार की सुबह कालभैरव, श्री काशी विश्वनाथ, मां अन्नपूर्णा, शनि मंदिर और संकटमोचन दरबार में हाजिरी लगाई। कालभैरव मंदिर में दर्शन के बाद उपमुख्यमंत्री ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर स्थित तारकेश्वर महादेव मंदिर में दुग्धाभिषेक किया। इसके उपरांत उन्होंने बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन कर मंगल कामना की। अन्नपूर्णा मंदिर के महंत रामेश्वर पुरी से मिलने के बाद वह शनि मंदिर में दर्शन पूजन करने पहुंचे। उपमुख्यमंत्री ने मंदिर में चल रहे विकास कार्यों का भी जायजा लिया। विजिटर बुक में मंदिर प्रशासन की व्यवस्था की सराहना की। उसके बाद संकटमोचन मंदिर में दर्शन पूजन कर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें