इस योजना में दवाई, कमाई और पढ़ाई की भविष्य की चिंताओं को शामिल किया गया है। इस योजना में पीएम गतिशक्ति को शामिल करते हुए कार्यों के डुप्लीकेसी को रोका गया है। ये बातें उन्होंने बृहस्पतिवार को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में हुए पंच सम्मेलन में प्रधानों से कहीं।
डिप्टी सीएम ने कहा कि विकसित भारत जी राम जी कानून को बनाने के लिए जब संसद में प्रस्ताव रखा गया तो विपक्ष ने विरोध जरूर किया लेकिन जब उन्होंने इसके उद्देश्यों को जान लिया तब उन्होंने सांकेतिक विरोध किया। प्रधानमंत्री ने अपने प्रयासों से 25 करोड़ से ज्यादा लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया। जितने पीएम आवास वर्तमान सरकार में बने, उतने आज तक पिछली सरकारों में कभी नहीं बने। उन्होंने सभी पंचायत प्रमुखों से कहा कि आप ऐसा कार्य करें कि जिसके ऊपर आप हाथ रखें, वही प्रधान बने और ये सिर्फ आपके किए कार्यों से तय होगा।
विकसित भारत तभी संभव है जब विकसित उत्तर प्रदेश होगा
उन्होंने वाराणसी में एलिवेटेड सड़कें बनाने के लिए कैबिनेट की मंजूरी और 25 हजार करोड़ की धनराशि आवंटित होने पर भी सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विकसित भारत तभी संभव है जब विकसित उत्तर प्रदेश होगा। आज गुंडे उत्तर प्रदेश छोड़कर भाग चुके हैं। आज देश नक्सलवाद से मुक्त हो चुका है, गरीबों के अन्याय को रोका गया।